फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल दुकान में नकदी समेत हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा-कोन सडक पर स्थित मोबाइल की एक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने बुधवार रात नगदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। दूकानदार विवेक कुमार पासवान बृहस्पतिवार सुबह जब दुकान खोलने गया तो ताला न लगा नही देख सन्न हो गया। उसने दरवाजा खोलकर जब अंदर देखा तो काफी समान गायब था। उसने बताया कि मोबाइल रीचार्ज, करीब 40 हजार नगद, एक लैपटॉप, 15 मोबाइल चोरी हो गए। उसने तत्काल इस बारे में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां जांच की। विवेक ने बताया कि उसने लोहे ही गुमटी में मोबाइल की दुकान की थी। बता दें कि अभी सप्ताह भर पहले एक सफाई कर्मी के दरवाजे पर खड़ी बाइक भी चोरी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें