ओबरा। राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय के गेट पर सोमवार को मांगो को लेकर छात्रों का धरना सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। तीसरे दिन छात्रनेता हिमांशु यादव, शुभम पटेल, अक्षय पांडेय व सौरभ सिन्हा धरने पर बैठे। उनका माल्यार्पण धनवाद मंडल के रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति के सदस्य बृजेश पांडेय, भाजपा चोपन मंडल के उपाध्यक्ष वीरेश सिंह, ओबरा नगर पंचायत सभासद विकास सिंह, राजू मिश्रा, विमल रंजन सिंह ने किया। रेलवे बोर्ड के सदस्य बृजेश पांडेय ने कहा कि छात्रों की प्रमुख मांगों में साइकिल स्टैंड की मरम्मत, सभी वर्ग के छात्रों के लिए छात्रावास, छात्र संघ चुनाव 2018-19 को संपन्न कराया जाना, सभी विषय वर्गों की कक्षाएं नियमित रुप से चलाया जाना, ये तमाम विषय छात्र हित में है। अविलंब कॉलेज प्रशासन को मान कर छात्र नेताओं से वार्ता करनी चाहिए। बहरहाल मांगों की प्रतिपूर्ति के लिए शासन स्तर पर पहल की जायेगी। यहां सूरज कुमार सिंह, अमित सिंह, नसरुद्दीन, प्रियांशु पांडे, दिनेश पटेल, शुभम मिश्रा, आलोक प्रताप गिरि, रवि पांडे, धीरेंद्र कुमार, विवेक यादव, सचिन मौर्य, अभिषेक अग्रहरि, अवधेश यादव, रविंद्र मौर्य, संकट मोचन झां रहे