फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था चरमराने से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। कोटा सब स्टेशन से संचालित नौ गांव की बिजली व्यवस्था चरमरा जाने से लोगों में आक्रोश है। हालत यह है कि इन गांव को महज तीन-चार घंटे बिजली मिल रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कोटा सब स्टेशन में भारी क्षमता का ट्रांसफार्मर जल गया है। जिससे यह दिक्कतें आ रही है। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से ग्रामीण बिलबिला गए है। गर्मी के चलते कई बच्चे खाट पकड़ लिए है। बिजली न होने से धूप व उमस के बीच पेड़ों के नीचे दिन गुजारना मजबूरी बन गई है। खडिय़ा, मर्रक, मिसरा, भैरवा, कोहरौल, घरसड़ी, चंदुआर, जमशिला, बरवानी आदि गांव के पांच सौ से अधिक उपभोक्ता विद्युत आपूर्ति ठप होने से बिलबिला गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें