ओबरा। सोनांचल सेवा मंच के तत्वाधान और पतंजलि योग समिति के सहयोग से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के पूर्वाभ्यास तीसरे दिन मंगलवार को सुबह शिक्षा निकेतन इंटर कालेज योग के गुर सिखाए गए। यहां लोगों को मोटापा, वजन कम करने, सुगर, ब्लड प्रेशर आदि को नियंत्रित करने की जानकारी दी गई। पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से आए योगाचार्य अजय पाठक ने बताया कि छोटे लड़कों एवं लड़कियों के शारीरिक और व्यकितत्व के विकास के साथ योग व्यक्ति की चरित्र का निर्माण करता है। खुर्शीद आलम ने लोगाें को बताया कि योग व्यक्ति के शारीरिक रोगों के साथ साथ मानसिक रोगों का भी निवारण मूल रूप से करता है। मंच के अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि योग ही नहीं अपितु सामाजिक और धार्मिक भावनाओं को जोड़ना ही योग की विधा है। कार्यक्रम में सुशील कुशवाहा, विजय सिंह, नरसिंग त्रिपाठी, वीरेंद्र यादव, पवन यादव, खुसबू पांडेय, उषा शर्मा, संतोष बंसल, पुष्पराज पांडेय, झल्लन शर्मा, धनराज सिंह, जितेंद्र सिंह, अजय शर्मा, अमर सिंह, जीत सिंह, विजय सिंह मौजूद रहे।