फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक रानी उर्वशी ओझा हुई सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। डा. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में शनिवार को वंदना सभा में विद्यालय की पूर्व छात्रा व वैज्ञानिक रानी उर्वशी ओझा को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य गिरिवर शंकर तिवारी ने विद्यालय की पत्रिका देकर सम्मानित किया। रानी उर्वशी ओझा ने कहा कि गुरु शिष्य का संबंध जितना गहरा होगा, लक्ष्य प्राप्त करने में उतनी ही आसानी होगी। हमें अपना लक्ष्य नहीं बदलना चाहिए। कोई क्षेत्र छोटा नहीं होता। उस पर व्यक्ति कितना ध्यान देता है वह महत्वपूर्ण है । अपने कौशल का प्रदर्शन करने से संकोच दूर होता है। पाठ्यक्रम के साथ-साथ अद्यतन ज्ञान का होना आवश्यक है, तभी लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी होगी। रानी उर्वशी ओझा सन् 2002 में इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करके चंडीगढ़ में जूनियर साइंटिस्ट रहीं। संप्रति अमेरिका में स्थित पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय में साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। हेमेटोलाजी में कैंसर विषय पर शोध कर रही हैं। अतिथि परिचय नरेंद्र भूषण शुक्ल ने किया। इस मौके पर अशोक कुमार सिंह, दिनेश कुमार पांडेय, तहसीलदार सिंह, सीमा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें