दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के मनबसा ग्राम में शुक्रवार की भोर में अमर शाह (75) की सर्प दंश से मौत हो गयी। बताया जाता है कि मनबसा निवासी अमर शाह पुत्र रामचरित्र गुरुवार की रात खाना खाकर सो रहा था। इसी दौरान उसे सर्प ने डंस लिया। अचेतावस्था मे परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां शुक्रवार की भोर में उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना अस्पताल में मेमो से कोतवाली को मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।