फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बभनौली में शनिवार को बाबूलाल केशरी (38) का शव उसके घर में रस्सी के सहारे लटकता मिला। घरवाले एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के बभनौली निवासी बाबूलाल केशरी पुत्र पन्नालाल केशरी पान की दुकान चलाकर जीवकोपार्जन करता था। शुक्रवार को बाबूलाल की पत्नी, एक बेटी व एक बेटा चंदौली जिले के नौगढ़ में एक रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिए गए थे। रात में घर पर बाबूलाल अकेला था। शनिवार की सुबह नौ बजे तक उसने दरवाजा नहीं खोला। इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने बाबूलाल के बड़े भाई जगदीश को दी। जगदीश मकान के अंदर गया तो देखा बाबूलाल टीनशेड के बने मकान के एंग्गल से रस्सी के सहारे लटक रहा था। मृतक के भाई ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जगदीश ने बताया कि बाबूलाल का दरवाजा बंद नहीं था। जिला अस्पताल में दोपहर बाद पुलिस ने शव का पीएम करवाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें