फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लगने से युवक झुलसा, वाराणसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (कोन)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाडीह में शनिवार को फ्यूज बांधने के दौरान अशोक शर्मा (40) झुलस गया। उसे कोन अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। उधर इससे नाराज युवकों ने कोन सब स्टेशन पर पहुंच कर हंगामा किया। बता दें कि कोन सब स्टेशन में तीन सब स्टेशन इंचार्ज, एक लाइनमैन और एक अवर अभियंता की तैनाती होने के बावजूद इस सब स्टेशन पर हादसा के वक्त कोई कर्मचारी का नहीं होना कोई नई बात नहीं है। ग्रामीणों की माने तो यहां तैनात कर्मचारी अपने-अपने स्टाफ रखकर अपनी ड्यूटी पूरी करते हैं। अब तक इस तरह से चार पांच मौत हो चुकी है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अप्रशिक्षित लोगों को रखने से ही अक्सर सब स्टेशन में भी खराबी आती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें