फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार चल रहा 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व के मुकदमे में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को चोपन थाने की पुलिस ने शुक्रवार को तेलगुड़वा चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। जहां न्यायालय ने अभियुक्त को जेल भेज दिया। अभियुक्त बच्चन उर्फ गोपी निवासी गुरमुरा थाना चोपन पूर्व में पंजीकृत गैंगेस्टर एक्ट में लगातार फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी न होने पर एसपी ने 13 अक्तूबर को अभियुक्त पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे तेलगुड़वा चौराहे से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। टीम में चोपन थाना प्रभारी किरण कुमार सिंह, डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर, हेड कांस्टेबल रामाश्रय यादव, रविकान्त, महिला आरक्षी दीपा यादव, सिपाही अर्पित मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें