फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय मुर्धवा का बनेगा नया भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट (सोनभद्र)। क्षेत्र के मुर्धवा ग्राम पंचायत में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरने की जांच बृहस्पतिवार की शाम मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने किया। वहां मौजूद लोगों से उन्होंने भवन के संबंध में जानकारी ली। भवन परिसर का निरीक्षण करने के बाद उसे जर्जर माना। कहा कि यह भवन काफी पुराना और जर्जर हो गया है, जिसे शीघ्र ही ढहा कर नये भवन का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार की सुबह 11 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया था जब उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन में पढ़ रहे बच्चों के समीप छत का प्लास्टर गिरने लगा। अध्यापकों ने बच्चों को भवन से बाहर निकाला और इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जर्जर विद्यालय का निरीक्षण करने बृहस्पतिवार की सुबह से ही अधिकारी पहुंचने लगे थे। शाम को सीडीओ को जांच के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील गुप्ता ने उन्हें बताया कि इस विद्यालय का भवन कई वर्ष पूर्व बनाया गया था, जो काफी कमजोर हो चुका है। इस भवन में बच्चों को पढ़ाना खतरनाक साबित हो सकता है। सीडीओ ने वस्तु स्थिति से अवगत होने के बाद शीघ्र ही नए भवन निर्माण की बात कही। उन्होंने बताया कि विद्यालय भवन काफी जर्जर हो गया है। डीएम को इस मामले से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने भी नए भवन निर्माण की स्वीकृति दे दी है। इस मौके पर म्योरपुर के बीडीओ श्रवण कुमार राय, एडीओ पंचायत रवि दत्त मिश्रा, बीईओ सुरेंद्र प्रताप सहाय, सचिव एचएन सिंह, बेलहत्थी न्याय पंचायत की एनपीआरसी मंजू देवी सहित विद्यालय के अध्यापक व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें