फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबू बांधने, पुल निर्माण के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहा रेंजर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हो गया। यहां छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. वत्सला दयाल ,विशिष्ठ अतिथि डॉ. दिनेश कुमार यादव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शिविर में सुनील कुमार सिंह, अशोक कुमार ने छात्राओं को शिविर एवं रेंजर्स के नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत, ध्वज शिष्टाचार, सीटी के संकेत, तालियों का ज्ञान, गांठ बॉधना, तंबू बांधना, पुल निर्माण, गजट बनाना, सैलूट का ज्ञान, स्टेचर बनाना, बायां हाथ मिलाना, मार्च पास्ट, कलर पार्टी का अभ्यास, प्राथमिक उपचार एवं सहायता, सीमित संसाधनों में भोजन बनाने की जानकारियॉ दीं। कार्यक्रम अधिकारी ने छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए रेंजर्स को आवश्यक बतलातें हुए छात्राओं को अधिकाधिक प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। यहां विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं। इस दौरान डॉ. गिरीश कुमार, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. रवींद्र यादव, डॉ. दिलीप कुमार सिंह, डॉ. मंजूशा राय, किशन लाल, प्राची पुरी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें