फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मियों का एकीकरण बनाएं निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले ने विभाग के कर्मचारियों और अभियंताओं ने मंगलवार को विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। अध्यक्षता करते हुए अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। समिति के अध्यक्ष इंजीनियर सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत सरकार ऊर्जा मंत्रालय इलेक्ट्रिसिटी बिल 2018 संसद के शीत कालीन सत्र में पास कराने में लगी है, जिसका वह विरोध कर रहे हैं। कहा कि बिल पास हो जाने से सब्सिडी और क्रास सब्सिडी समाप्त हो जाएगी। इसका सीधा असर यह होगा कि किसानों और आम उपभोक्ताओं को महंगी बिजली मिलेगी जबकि बड़े उद्योगों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की बिजली सस्ती हो जाएगी। कहा कि घाटे के नाम पर बिजली बोर्ड के विघटन का फैसला पूरी तरह से असफल साबित हुआ है। बिजली कंपनियों का एकीकरण कर एक निगम बनाने की जरूरत है। जिला सचिव पंचधारी सिंह ने कहा कि बिजली कर्मचारियों एवं एजेंसियों, पुरानी पेंशन बहाल किया जाए। सभी श्रेणी के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती, संविदाकर्मियों को वरीयता, बिजली निगमों का निजीकरण बंद करने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांगें सरकार को पूरी करनी चाहिए। इस दौरान रामेंद्र पांडेय, रमाकांत रावत, अभिषेक कुमार कौशल, चंद्रभूषण आनंद कुमार, सिद्धार्थ मौर्या, सत्यप्रकाश रंजन, राजेंद्र कुमार, शिवशंकर मेहता, पुष्पराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें