ओबरा। भारतीय जन कल्याण समिति की ओर से रविवार को इस्लामिया इंटर कालेज में प्रतिभा निखार प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल ने बताया कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए सामान्य ज्ञान और चित्रकला का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ओबरा के शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कालेज, इस्लामिया इंटरमीडिएट कालेज, ग्रीन माउंटेन स्कूल, सज्जाद अली पब्लिक स्कूल, एमए ओरिएंटल स्कूल, राम विद्या मंदिर, मां शारदा पब्लिक स्कूल, सिटी माडल स्कूल के करीब पांच सौ बच्चों ने भाग लिया। अध्यक्ष ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा व पुरस्कार वितरण समिति के स्थापना दिवस पर 19 जनवरी को अग्रवाल धर्मशाला में होगा। इस मौके पर राज नारायण सिंह, अमित सिंह कुशवाहा, राजेश विश्वकर्मा, रामरतन मिश्रा, सुनील बाबू, भोला साहनी, रमेश पाठक व अध्यापकों में रेयाज अहमद, मो. फरहत खान, मो. इकबाल, शोएब अहमद, अख्तर अली, मनीष, सुनील, रीता विश्वकर्मा मौजूद रहे।