म्योरपुर। बिड़ला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार को भाजपा के विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा के साथ ही संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। बभनी, म्योरपुर व दुद्धी मंडल की बैठक में दुद्धी विधानसभा प्रभारी राकेश पांडे ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर प्रभारी का चयन कर लिया जाए। विधान सभा संचालन समिति की बैठक भी एक से दस जनवरी तक कर लेनी है। उन्होंने सोशल मीडिया को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मजबूत करने पर बल दिया। इसके अलावा सेक्टर संयोजक सम्मेलन के लिए शक्ति केंद्र सम्मेलन 15 जनवरी से 10 फरवरी तक कराने को कहा। जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम ने बूथ की ग्रेडिंग तत्काल करने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक बूथ से एक कमल ज्योति प्रमुख बनाए जाने की बात कही। बैठक में रामनरेश पासवान, दीपक सिंह, प्रशांत श्रीवास्तव, मनोज सिंह बबलू, त्रिभुवन खरवार, मनोज मिश्र, रामेश्वर रॉय, अंजनी, रामकेश, सुजीत सिंह, अभय सिंह मौजूद रहे।