फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप लगाकर नमो ऐप की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। नगर स्थित हिंडालको गेट पर भाजपा के आईटी विभाग ने नरेंद्र मोदी ऐप एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के लिए कैंप का आयोजन किया। इस कैंप में नगर के आम जनों को नरेंद्र मोदी एप के बारे में सभी प्रकार की जानकारियां दी गई। इसमें सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी कराई गई। आईटी विभाग के क्षेत्रीय सह संयोजक राज वर्मा ने बताया कि नरेंद्र मोदी ऐप जनता और प्रधानमंत्री के मध्य पुल की भूमिका निभा रहा है। जिला सह संयोजक और नमो ऐप प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी राष्ट्रप्रमुख का अपने नागरिकों से सीधे जुड़ने का ऐसा प्रयास पूरे विश्व में पहला और अपने आप में अनोखा है। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकर गिरी, सुरेश गुप्ता, राजनाथ यादव, हेमंत सिंह, प्रेम शंकर रावत, अरूण सिंह, प्रमोद द्विवेदी, मुकेश विश्वकर्मा, रोहित वर्मा, सतेंद्र चौरसिया मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें