फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे पुस्तकें पढ़ने से बन सकते हैं अच्छे इंसान

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। बनवासी सेवा आश्रम में गांधी जी की 150 वीं जयंती पर मंगलवार को विद्यार्थी संगीत का आयोजन हुआ। इसमें दक्षिणांचल के बच्चों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए समर्पित माताजी व आश्रम के पूर्व अध्यक्ष व सेवानिवृत्त जिला जज प्रेम सिंह के स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन आश्रम के अध्यक्ष अजय शेखर ने दीप जलाकर किया। उद्घाटन सत्र में उन्होंने कहा कि अच्छी पुस्तकें पढ़ने से बुरा इंसान भी महान बन सकता है। रविंद्र जायसवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से हमें ताकत मिलती है। बाद में बच्चों ने गांधी के जीवन आधारित व सामान्य ज्ञान पर क्यूज परीक्षा दी। बच्चों ने मिलकर आश्रम गतिविधियों में खेती व स्वस्थ्य कार्यक्रम आदि का भ्रमण किया। इस दौरान शुभा, विमल, शिवशरण, प्रदीप, राखी जायसवाल व देवनाथ समेत आश्रम विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें