सोनभद्र। दीपावली पर्व के मद्देनजर सोमवार को मां वैष्णों मॉर्डन पब्लिक स्कूल राबर्ट्सगंज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से 11 तक के छात्र-छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। प्रधानाध्यापक सुशील पांडेय ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों का मानसिक विकास होता है। प्रतियोगिता में सुमन कुमारी, नेहा, सोनम सिंह, पायल दूबे, मधुलिका, अवंतिका, साक्षी, प्रियंसी समेत अन्य ने प्रतिभाग किया। प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने छात्र-छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी। कहा कि बच्चों से प्रदुषण रहित दिवाली मनाएं। मां वैष्णो मॉडर्न गर्ल्स स्कूल के प्रधानाचार्य उमाकांत शुक्ला, सत्यदेव श्रीवास्तव, मनोज दूबे, नीलम गुप्ता, सोनम गुप्ता, अमित पटेल आदि मौजूद रहे।