फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति की प्राथमिक पाठशाला है छात्र राजनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। वीरमती विद्या महाविद्यालय केवली मयदेवली में समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार को छात्र जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रभारी खुशबुद्दीन अंसारी रहे। जबकि अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने किया। मुख्य अतिथि खुशबुद्दीन अंसारी ने छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि राजनीति की प्राथमिक पाठशाला छात्र राजनीति होती है। अत: देश व समाज के राजनैतिक हितों के लिए छात्रों का विवेकपूर्ण ढंग से जागरूक होना बहुत जरूरी है। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि सपा ने हमेशा छात्र हितों के लिए संघर्ष किया है। सपा सरकार ने समाज के हर तबके का ध्यान रखते हुए प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार में विकास का पहिया रुक गया है। वहीं समाज का हर वर्ग इस सरकार में उपेक्षित व परेशान है। सपा जिला उपाध्यक्ष हिदायतुल्ला खां, जिला महासचिव सईद कुरैशी, दिनेश अग्रहरि, काजू, दीपक उमर, मंदाकिनी पांडेय, निधि पांडे, मनोज कुशवाहा, सूरज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें