सोनभद्र । लगातार बारिश व नाली जाम होने के कारण तीन दिनों से कोन के बैंक रोड, थाना रोड व कस्बा जाने वाला चौराहे पर जलजमाव से शनिवार को रहवासियों को निजात मिल गई है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद राजस्व विभाग के लोगों ने जेसीबी से नाली खोद कर पानी निकासी का इंतजाम किया। नाली बनाए जाने के दौरान पुलिस, क्षेत्रीय लेखपाल व प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार जायसवाल मौजूद रहे। जेसीबी से लगभग 150 मीटर नाली खोदी गई है। पानी निकलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वही तमाम ग्रामीणों स्थाई रूप से नाली निर्माण कराए जाने की मांग की है।