फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा और ओबरा को तहसील बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। अनपरा और ओबरा को तहसील बनाकर दुद्धी के नाम से पिपरी में जिला बनाने की मांग को लेकर पिपरी स्थित उपजिलाधिकारी कोर्ट परिसर में समाजसेवियों और वकीलों ने आवाज उठाई। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे पारसनाथ गुप्त ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने पिपरी में जिला मुख्यालय की आधारशिला रखी थी। जिला मुख्यालय का विवाद सुलझाने के लिए गठित की गई आचार्य कमेटी ने भी पिपरी में ही जिला बनाने की सिफारिश की थी। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चांद प्रकाश जैन, प्रियंका राय, अखिलेश सिंह, हाजरा बेगम, गोपाल तिवारी, ओम प्रकाश दूबे, जयचंद झा, संजय तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें