सोनभद्र। जिला अस्पताल में शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे गंभीर रूप से झुलसी एक विवाहिता पहुंची। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर संदीप ने कोतवाली के परसौना गांव निवासी ज्ञानमती (25) को रेफर कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि विवाहिता कैसे झुलसी उसने इसकी जानकारी सही ढंग से नहीं दी।