सोनभद्र। खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को राबर्ट्सगंज क्षेत्र में कई दुकानों की जांच की। दूध, पनीर, तेल आदि का नमूना लिया। अभिहित अधिकारी मानिक चंद्र सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राघवेंद्र कुुमार उपाध्याय, मयंक शंकर दूबे, प्रमोद कुमार सोनकर ने सावन ढाबा पर भैस के दूध का नमूना, महाराजा ढाबा पर पनीर, सौर्य इंटरप्राइजेज पर तेल का नमूना लिया। यहां कर्मचारियों का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र न होने नाराजगी जाहिर की गई। केडिया एजेंसी चंडी होटल रोड पर मूल पैक का नमूना लिया। खंडेलवाल आयल मिल पर सफाई का निर्देश दिया।