फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील पर 120 विस्थापितों की सूची चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी(सोनभद्र)। लंबे इंतजार के बाद विस्थापन पैकेज पाने के लिए कनहर विस्थापितों के लिए अच्छी खबर है। पैकेज के वितरण के लिए रविवार को 120 पात्र विस्थापितों की सूची तहसील मुख्यालय पर चस्पा कर दी गई है। तहसीलदार मृत्युंजय सिंह ने बताया कि प्रथम किस्त के पात्र 120 विस्थापितों की सूची तहसील मुख्यालय पर चस्पा कर दिया गया है। इस पर 10 मई तक सुझाव, शिकायतों और आपत्तियों का समय निर्धारित किया गया है। यदि इस दिवस के भीतर आपत्तियां प्रकाशित सूची पर नही आती हैं तो यह मान लिया जाएगा सूची सही है। इसी पर विस्थापन पैकेज वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें