फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन बचाओ आंदोलन के लिए फूंका बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा(सोनभद्र)। बच्चों को श्रम करने से बचाने व स्कूल में दाखिला दिलाए जाने के संबंध में अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश महासचिव आनंद पटेल दयालु ने बुधवार को ओबरा थाना प्रभारी को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पत्र में श्री दयालु ने बताया है कि छोटे-छोटे बच्चे शादियों में प्लेट धोते, होटलों में काम करते, कबाड़ बिनते और बोझ ढोते दिखाई पड़ जाते हैं। श्रम कानून का पालन करवाते हुए अगर यह बच्चे स्कूल पहुंच जाएं तो इनका जीवन सुधर सकता है। पढ़ लिखकर देश का सम्मान बढ़ाएंगे। ये बच्चे देश के भविष्य हैं। इन बच्चों के जीवन को बचाना हम सभी का कर्तव्य है। मांग किया है कि इन बच्चों से काम करवाने वालों एवं इनक मां बाप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने में महताब आलम, श्यामजी मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें