फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक व्यक्ति पर फावड़े से किया हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर फावड़े से किए गए हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। शिल्पी निवासी राम आधार बैसवार (50) पुत्र मोहनलाल बैसवार का गांव के ही रामपति बैसवार पुत्र शंखलाल बैसवार के साथ जमीन सम्बंधी पुराना विवाद चला आ रहा है। सोमवार को दोपहर के समय करीब डेढ़ बजे राम आधार किसी काम से घर के बाहर निकला था। घर के पास सड़क पर ही अचानक उसे रामपति मिल गया।रामपति उसके साथ झगड़ा करने लगा। झगड़े के ही दौरान रामपति ने फावड़े से राम आधार के ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में राम आधार के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह चीखते हुए अचेत हो गया। राम आधार के चिल्लाने की आवाज सुनकर कई ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुँचे और उसे किसी तरह बचाया। हमला करने के बाद रामपति धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजवाया जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। राम आधार के भाई केवला प्रसाद की तहरीर पर स्थानीय कोतवाली में शिल्पी निवासी हमलावर रामपति पुत्र शंखलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें