अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की छठवीं इकाई गुरुवार को तकनीकी कारणों से बंद कर दी गई।
अनपरा तापीय परियोजना की बीटीपीएस की 500 मेगावाट की पांचवीं इकाई ब्वायलर ट्यूब लिकेज के कारण बुधवार की प्रात: ही जहां बंद हो गई थी वहीं गुरुवार की प्रात: अनपरा डी परियोजना की छठवीं इकाई को भी 21 दिनों के लिए पीजी टेस्ट के लिए बंद कर दिया गया है। अनपरा तापीय परियोजना के सीजीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि बीटीपीएस की पांचवीं इकाई को उत्पादनरत करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किया जा रहा है। 10 मार्च को इकाई को उत्पादनरत कर लिया जाएगा। छठी इकाई को 21 दिनों बाद उत्पादनरत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनपरा डी की छठी इकाई को बीएचईएल के कहने पर पीजी टेस्ट के लिए बंद किया गया है। सामचार लिखे जाने तक परियोजना के अन्य इकाइयों से 1550 मेगावाट का उत्पादन किया जा रहा था।