फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन से छिनैती, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल की बीना कालोनी में गुरुद्वारा के समीप शनिवार की रात बाइक सवार तीन युवकों ने एक सेल्समैन को बाइक से टक्कर मार उसका बैग लेकर फरार हो गए। सेल्समैन ने सौ नंबर डायल कर मामले की सूचना पुलिस को दी। लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती बाइक सवार युवक फरार हो चुके थे। सेल्समैन ने शक्तिनगर थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेल्समैन श्रवण कुमार शनिवार की रात अनपरा से बीना तगादा(वसूली) कर लौट रहा था कि गुरुद्वारा रोड के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक उसके पीछे लग गए। कुछ दूर जाने पर युवकों ने सेल्समैन की बाइक में पीछे से टक्कर मारी और वह जैसे ही गिरा युवक उसके बैग को लेकर चंपत हो गए। सेल्समैन के मुताबिक बैग में कुछ रुपये, चेक व अन्य कागजात थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें