फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमवार में 14 मजदूरों को कराया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अमवार पुलिस चौकी क्षेत्र के अमवार गांव में ही सोमवार को प्रदेश सहित गैर प्रान्त से आए 14 मजदूरों को प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन कराया गया। कानपुर नागपुर रायपुर आदि से आए मजदूर रामदास, कमलेश सिंह, नन्हकू सिंह, देवनारायण, विजय, बुद्धिनारायण, जितेंद्र, राजेश कुमार, रामकुमार, रमेश, श्यामलाल, सुरेश, विजय, नन्दू निवासी अमवार ने बताया कि वे लोग थर्मल स्क्रीनिंग करा कर आए हैं। ग्राम पंचायत सचिव चांदनी गुप्ता व ग्राम प्रधान ईश्वर प्रसाद निराला ने संयुक्त रूप से बताया कि 14 मजदूरों को प्राथमिक विद्यालय परिसर में क्वारंटीन किया गया है। अन्नपूर्णा किचेन के माध्यम से सभी के लिए भोजन व सोने आदि की व्यवस्था कराई गई है। मजदूरों के आने की सूचना स्थानीय पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें