फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 14 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, 16 का बदलेगा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। धनबाद रेल मंडल के छीपादोहर-बरवाडीह-मंगरा रेलखंड पर 23 से 27 जून तक प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इसमें सोनभद्र जिले से होकर गुजरने वाली भी कई ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छीपादोहर-बरवाडीह-मंगरा रेल खंड पर 23 से 27 जून तक प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान 14 ट्रेनों का संचालन निरस्त रहेगा, जबकि 16 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर, बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर, बरवाडीह-चुनार पैसेंजर, गोमो-बरवाडीह पैसेंजर, वाराणसी-बरकाकाना मेमू, रांची-सासाराम एक्सप्रेस सहित कुल 14 ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में निरस्त किया गया है। वहीं विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस, धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस, हटिया-आनंद विहार झारखंड एक्सप्रेस, रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस, शक्तिपुंज एक्सप्रेस, रांची-बनारस एक्सप्रेस, जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस सहित 16 ट्रेनों का परिचालन निर्धारित मार्ग के स्थान पर वैकल्पिक मार्ग से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 जून से 27 जून तक बरवाडीह स्टेशन पर चलने वाले नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का निर्धारित ठहराव भी अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा। इनमें संतरागाछी-अजमेर स्पेशल, रांची-चोपन एक्सप्रेस, बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस, संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस और पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस शामिल हैं। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बरवाडीह स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे इस अवधि में अपनी यात्रा के लिए निकटवर्ती डाल्टनगंज या मंगरा स्टेशन से बोर्डिंग एवं डिबोर्डिंग करें। उन्होंने यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की भी सलाह दी, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें