संचारी रोग नियंत्रण माह के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर-टू-डोर सर्वे करने के साथ बुखार, टीबी के लक्षण वाले मरीज और कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर रही है। सर्वे के दौरान अभियान में टीबी के 14 नए मरीज मिले हैं। क्षय रोग विभाग ने रोगियों का निशुल्क उपचार भी शुरू कर दिया है।
सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर ने बताया कि अभियान में जनपद के स्वास्थ्य कर्मियों की टीम कोविड, डेंगू व मलेरिया, कुपोषण और टीबी आदि संक्रामक रोग के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित कर रही है। सात अक्तूबर से शुरू हुए अभियान में अब तक 14 टीबी मरीजों के अलावा 90 कुपोषित बच्चे मिले हैं जबकि कोरोना के 68 मरीज मिले हैं।
उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर तक चलाए जाने वाले इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में लोगों तक पहुंचकर उन्हें संचारी रोगों के बारे में जागरूक करने का काम स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार किया जा रहा है। एसीएमओ डॉ. आरजी यादव ने बताया कि अभियान में लगे कर्मियों के कामकाज की निगरानी रखी जा रही है। गुणवत्तापरक स्क्रीनिंग व संक्रामक रोगों से ग्रसित मरीजों को चिह्नित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।