फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण पर नियंत्रण के लिए बनीं 1367 सर्विलांस टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए घर-घर जांच अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए 1367 सर्विलांस टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। इनके अलावा कोरोना की जांच के लिए अलग से चिकित्सकों की 32 टीमों का गठन किया गया है।जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का तेजी से विस्तार हो रहा है। हालांकि संक्रमित मिले लोग तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। जिले में अब तक 448 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 302 स्वस्थ हो चुके हैं। अन्य का इलाज चल रहा है। उधर, अब संक्रमण पर नियंत्रण के लिए घर-घर जांच करना शुरू किया जा रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी ने 1367 सर्विलांस टीमों का गठन किया है। इन टीमों में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। ये टीमें घर-घर जाकर टीबी, अस्थमा, खांसी, बुखार आदि से पीड़ित लोगों को चिह्नित करेंगी। टीमें कोरोना संक्रमण की जांच के बाबत सैंपल लिए जाने की आवश्यकता दिखने पर तत्काल संबंधित ब्लाक मुख्यालय पर सूचना देंगी। ब्लाक पर पहले से मौजूद चिकित्सकों की टीमें गांव पहुंचकर संबंधित व्यक्ति का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेंगी। सर्विलांस टीमों को सहयोग करने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत अधिकारियों को सौंपी गई है। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल का कहना है कि प्रत्येक सर्विलांस टीम को 50 घरों के सर्वे की जिम्मेदारी दी गई है। घर-घर सर्वे के लिए 1367 सर्विलांस टीमों का गठन किया गया है। प्रधानों व ग्राम पंचायत अधिकारियों को इनका सर्वे में सहयोग करने को कहा गया है। ताकि घर-घर जांच कराकर संक्रमण पर नियंत्रण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें