फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ब्रेजा कार में छिपाकर मिर्जापुर ले जाया जा रहा था 1.34 क्विंटल गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
गांजा तस्करी में गिरफ्तार आरोपी और बरामद कार व गांजा। स्त्रोत-पुलिस
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार की रात अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक क्विंटल 34 किलो गांजा भी बरामद हुआ। ब्रेजा कार की पिछली सीट के बीच खाली स्थान और डिकी के अंदर चार बोरों में छिपाकर यह गांजा ओडिशा से मिर्जापुर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार, तीन मोबाइल फोन और 1210 रुपये नकद भी बरामद किए। वाहन सहित गांजा की कुल कीमत करीब 62 लाख रुपये बताई जा रही है।एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में मीडिया को पूरे मामले की जानकारी दी। बताया कि ऑपरेशन शुद्धि के तहत चोपन एसओ गोपाल जी गुप्ता और एसओजी प्रभारी रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर बग्घानाला पुल के पास घेरेबंदी कर एक ब्रेजा कार को रोका। वाहन में चालक समेत तीन लोग सवार थे। तलाशी लेने पर आगे और पिछली सीट के बीच खाली स्थान और डिकी में रखे चार बोरों से 93 पैकेट गांजा बरामद हुआ। इसकी कुल मात्रा 1.34 क्विंटल रही। पूछताछ में वाहन सवार तस्करों की पहचान छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र निवासी मुकुंद यादव (24), रोहित सिदार (23) और मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के महुगढ़ निवासी आशीष मौर्या (19) के रूप में हुई। तस्करों ने बताया कि गांजा ओडिशा से मंगवाया गया था और अंबिकापुर में ब्रेजा में लोड कराया गया। इसके बाद इसे सोनभद्र के रास्ते मिर्जापुर के संतनगर थाना क्षेत्र के नवढ़िया निवासी एक व्यक्ति को देने की योजना थी। पुलिस के अनुसार गांजा खरीदने के लिए एक व्यक्ति ने आरोपियों से संपर्क किया था। अलग-अलग तारीखों में फोन-पे के माध्यम से रकम भेजे जाने की बात भी सामने आई है। एएसपी ने बताया कि बरामदगी के आधार पर चोपन थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। वाहन को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस मोबाइल फोन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें