फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए अधिग्रहित होगी 32 किसानों की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। शक्तिनगर-औड़ी मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर बुधवार की शाम तहसील सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों, किसानों व लोक निर्माण अधिकारियों के बीच बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीएम केएम पांडेय ने किया। उन्होंने बताया कि शक्तिनगर औड़ी मार्ग चौड़ीकरण में पड़ने वाले किसानों की भूमि चिह्नित कर लिया गया है। इस चौड़ीकरण में 32 किसानों की भूमि सड़क निर्माण के लिये अधिग्रहित की जाएगी। चौड़ीकरण में भूमि देने के लिए 30 किसानों ने अभी तक अपनी सहमति दे दिया है। दो किसानों ने भूमि की कम रेट देने का आरोप लगाते हुए अपनी सहमति अभी नहीं दी है। एसडीएम ने कहा कि दोनों किसान शीघ्र ही अपनी सहमति देने का भरोसा दिया है। सभी प्रभावित किसानों को सर्किल दर से चार गुना धनराशि का भुकतान शासन स्तर से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस माह के अंत तक सभी प्रभावित किसानों का भूमि रजिस्ट्री करने के बाद भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बैठक में तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के अलावा प्रभावित किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें