फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने किया रेनुपावर के बंद गेटो का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। रेणुसागर पावर डिविजन आवासीय परिसर स्थिति गरबंधा व परासी को आने जाने वाले बन्द मार्ग को खोले जाने मांग पर पहुंचे एडीएम व तहसीलदार ने मौका मुआयना कर वस्तु स्थिति का हाल जाना। विदित हो कि 9 नवंबर 2018 को भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले धरना पर बैठे श्रमिको को प्रशासन द्वारा हिरासत में लेते ही उपजे विवाद में हुई आगजनी व लूटपाट के बाद रेनुपावर प्रबंधन व प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए परियोजना आवासीय परिसर से जुडे़ मिठ्ठू गेट, गरबंधा गेट व शिवमंदिर गेट को स्थाई रूप से बंद करा दिया था। जिससे आवासीय परिसर में पढ़ने आने वाले बच्चों सहित परियोजना में काम करने वाले कामगारों सहित ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होने लगी जिस पर ग्रामीणों ने पूर्व ग्राम प्रधान राम सिंह की अगुवाई में गेट खुलवाने के लिए अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की थी। मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण करने पहुचे अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने रेणुसागर स्थित मिठ्ठू गेट का स्थलीय निरिक्षण कर तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा,अनपरा थानाध्यक्ष शैलेष राय, लेखपाल सुरेश पांडे आदि को एडीएम ने इस मुद्दे को गंभीरता से निराकरण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें