फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनी गई प्रधानमंत्री के मन की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
खलियारी। नगवां ब्लॉक के खलियारी बाजार में रविवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल के साथ ही आसपास के ग्रामीणों ने भी रेडियो पर मन की बात सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान मन की बात में कहा कि उनकी सरकार ने बेघर को घर देने में अब तक अव्वल रही। फिर भी शेष रह गये लोगों को भी घर देने के लिऐ हमारी सरकार प्रयास कर रही है। गरीब परिवार के बीमारी में इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड मुहैया कराया है। खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है। घरों में बन रहे शौचालय को इज्जत घर के रूप में देखते हुए शौचाल का प्रयोग करें। भविष्य में हमारी सरकार को अवसर मिला तो गरीब, मजदूर, किसान, जवान, बेरोजगार के हित में और बेहतर कार्य होंगे। यहां भाजपा नेता आलोक सिंह, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, अरुण कुमार, लीलावती, अतवरिया, शांति, प्रदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें