सोनभद्र। सदर ब्लॉक के सुकृत ग्राम पंचायत में स्थित खनन क्षेत्र में ब्लास्टिंग से आसपास के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को खतरा है। शुक्रवार को तेज ब्लास्टिंग से देवा महेश पालीटेक्निक कालेज परिसर में स्थित पानी की टंकी की दीवार में दरार आ गई। पानी टंकी क्षतिग्रस्त हो गई। विद्यालय के बच्चों का कहना था कि प्रतिदिन तेज ब्लास्टिंग से उन्हें खतरा बना रहता है। ब्लास्टिंग के चलते सुकृत ग्राम सभा में स्थित ज्यादातर मकान में दरारें पड़ती जा रही हैं। देवो महेश कालेज के सहायक निदेशक अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को हुई ब्लास्टिंग से कालेज की दीवारों में दरारें आ गई हैं। यदि प्रशासन ने ब्लास्टिंग पर नियंत्रण नहीं किया तो मकानों में दरारों से बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत खान अधिकारी और डीएम से की जाएगी।