फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति से शुरू होगा 159 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण अब ठेकेदार नहीं, बल्कि ग्राम पंचायतें कराएंगी। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र मिश्र ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानों और तकनीकी सहायकों की बैठक ली। निर्देशित किया कि मकर संक्रांति पर सभी आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण शुरू करा दिया जाए और 15 मार्च तक कार्य पूर्ण कराते हुए इसे बाल विकास विभाग को हस्तगत कर दिया जाए। कहा कि खंड विकास अधिकारी प्रत्येक सप्ताह निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा सुनिश्चित करेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 159 आंगनबाड़ी केंद्र भवन स्वीकृत हुए हैं। प्रत्येक की लागत 7.52 लाख निर्धारित है। इसमें 4.46 लाख मनरेगा से, दो लाख बाल विकास से और 1.06 लाख रुपये पंचायती राज विभाग से व्यय होगा। दुद्धी ब्लाक में 27, घोरावल में 20, चतरा में 08, नगंवा में 22, चोपन में 20, दुद्धी में 21, म्योरपुर में 21 एवं बभनी में 20 आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण होना है। इस मौके पर डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीपीआरओ आरके भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें