फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमशेदपुर ने बैढ़न को 45 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को जमशेदपुर टाटा और बैढ़न मध्य प्रदेश के बीच मैच खेला गया। इसमें जमशेदपुर की टीम ने 45 रन से जीत हासिल की। मैन आफ दी मैच का पुरस्कार शंकर को मिला। सुबह टास जीतकर जमशेदपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 136 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बैढ़न की टीम के खिलाड़ी महज 91 रन बनाकर ही आउट हो गए। इस तरह 45 रन से जीत हासिल कर जमशेदपुर की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। मैन ऑफ द मैच जमशेदपुर के आल राउंडर खिलाड़ी प्रशांत को शंकर ने पुरस्कृत किया। अम्पायर अंशु चौबे और शिवम रहे। कमेंट्रेटर शिवम सिंह रहे। इस दौरान संतोष सिंह, राम सिंह, राघवेंद्र सिंह, शिवम, राहुल चौरसिया, शिब्बू मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें