फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से निजात दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क। नगर में स्थित एक निजी कंपनी से उड़ रही धूल से क्षेत्रीय लोग परेशान हैं। नगर के वार्ड पांच और छह में धूल की परत लोगों के घरों में जम जा रही है। इन वार्डो में दो विद्यालय का संचालन हो रहा है, जिनमें सैकड़ों छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। कंपनी से निकलता प्रदूषण बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। दिन में भी सीमेंट व कोयले की डस्ट उड़ती रहती है। सबसे ज्यादा रात में कंपनी द्वारा सारी मशीनों को चालू कर दिया जाता हैं, जिससे प्रदूषण होता है। सुबह आसपास काले काली-काली धूल दिखाई पड़ती है। वार्ड नंबर पांच की सभासद पूजा गुप्ता ने डीएम को पत्र भेजकर निजी कंपनी से निकले प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग की है। क्षेत्र के गोविंद, सुभाष, अजय, अशोक, धर्मचंद, महेश, दीनानाथ, भाजपा के जिला कार्यकारिणी के सदस्य ओम प्रकाश यादव ने प्रदूषण से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें