सोनभद्र। प्रकाश जीनियस इंटर कालेज में सोमवार को चीन निर्मित समान प्रयोग न करने का संकल्प छात्र-छात्राओं को दिलाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक पांडेय ने कहा कि दीपावली पर्व पर बच्चें पटाखा न फोड़ें। मिट्टी के बने दीये और तेल का दीप जलाएं। तेल, घी के दीपक जलने से वातावरण भी शुद्ध रहेगा। प्रदूषण की समस्या से निजात मिलेगी। स्वदेशी समान प्रयोग करने से अपने देश का धन अपने ही देश में रहेगा। विदेशी सामान प्रयोग कदापि न करें। दीपावली पर स्वच्छता पर ध्यान देने की जरूरत है। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन, संतोष पांडेय समेत शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल रही।