सोनभद्र। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र डिपो को छह नई बसों की सौगात दी है। बुधवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने लंबी दूरी की इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां उन्होंने कहा कि अभी मुख्यमंत्री से यहां के आवागमन को देखते हुए और बसों की मांग की गई है। हाल के महीनों में वह मांग भी पूरी हो जाएगी। सोनभद्र डिपो से लंबी दूरी की बसों का अभाव था। कानपुर, लखनऊ जाने के लिए यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। इसे लेकर उन्होंने पिछले दिनों मुख्यमंत्री के सामने बात रखा था। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए परिवहन मंत्री को अति शीघ्र बसों की उपलब्धता कराने का निर्देश दिया था। परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग ने सोनभद्र डिपो को छह बसों की सौगात दी है। प्रतिदिन सोनभद्र डिपो से दो बसें लखनऊ के लिए और एक कानपुर के लिए रवाना होगी। दो बसें लखनऊ से सोनभद्र व एक बस कानपुर से सोनभद्र डिपो के लिए प्रतिदिन आएगी। यहां कमलेश चौबे, संतोष शुक्ला, संजीव, अजीत चौबे, सत्य प्रकाश तिवारी, वाचस्पति त्रिपाठी, गौरव शुक्ला, रजनीश रघुवंशी मौजूद रहे।