अनपरा। वर्ल्ड स्टैंडर डे के अवसर पर अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित इंस्टीट्यूशन सभागार में सोमवार को इंटरनेशनल स्टैंडर एंड फोर्थ इंडस्ट्रीयल रेवोल्युशन विषय पर एक विचार गोष्ठी हुई। इसमें ऊर्जांचल क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं के अभियंताओं ने भाग लिया। अनपरा तापीय परियोजना के महाप्रबंधक इं आर पी सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इंटरनेशनल स्टैण्डर एंड फोर्थ इंडस्ट्रीयल रेवोल्युशन विषय को आज के समय की जरूरत बताते हुए कहा कि किसी भी वस्तु का मानक के अनुरूप उस वस्तु का अधिक मात्रा में उत्पादन करना ही स्टैण्डर है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इं विकास कुमार श्रीवास्तव ने वर्ड स्टैण्डर डे 2018 हेतु निर्धारित विषय इंटरनेशनल स्टैण्डर एंड फोर्थ इंडस्ट्रीयल रेवोल्युशन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में दि इन्स्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स अनपरा लोकल सेंटर के मानद सचिव इं मुकेश कुमार सिंह ने अतिथियों एवं अभियंताओं का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर इं डी के सिं,इं बलवंत कुमार यादव, इं प्रशांत कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।