फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति प्रतियोगिता में नीरजा मिश्रा रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के देखरेख में हुई संस्कृत प्रतियोगिता में घोरावल की छात्रा ने अपने विद्यालयों का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम के मंडलीय संयोजक सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में गुरुवार को को संपन्न इस प्रतियोगिता में संस्कृत भाषण में राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल की छात्रा नीरजा मिश्रा ने प्रथम और कुमारी सिमरन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में भारतीय इंटर कॉलेज घोरावल की छात्रा कुमारी प्रीती ने प्रथम, कुमारी पूजा ने द्वितीय स्थान मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. राजन चतुर्वेदी, अमरेंद्र सिंह एवं राकेशचंद्र शुक्ला रहे। संचालन जिला संयोजक हरि गोविंद पांडे ने किया। व्यवस्था का दायित्व प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश यादव ने संभाला। सभी सफल छात्राएं आगामी मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। छात्राओं की इस सफलता पर प्रधानाचार्य गणेशदेव पांडे, प्रधानाचार्य आरएस द्विवेदी, अशोक मिश्रा, अरुण सिंह, उमेश शुक्ला ने खुशी जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें