फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकारों व श्रमिकों को दी कई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल जयंत क्षेत्र में आयोजित कार्यशाला में ठेकेदारों के साथ संविदा श्रमिकों को कई जानकारियां दी गई। इस मौके पर मौजूद भविष्य निधि संगठन के निरीक्षक ने संबंधित लोगों की प्रश्रों का उत्तर दिया। नॉर्दर्न कोलफील्डस लिमिटेड (एनसीएल) के जयंत क्षेत्र के अधिकारी मनोरंजन केंद्र में शुक्रवार को संविदाकारों व संविदा श्रमिकों के लिए आयोजित कार्यशाला में संविदाकारों एवं उनके श्रमिकों के कोल माइंस प्राविडेंट फंड (सीएमपीएफ) खाता खुलवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रशन, पीएस-5 एवं वीवी स्टेटमेंट भरने से संबंधित जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में 30 से अधिक संविदाकारों व 11 संविदा श्रमिकों ने उपस्थिति दर्ज कराया। कार्यशाला में उपस्थित संविदाकारों व संविदा श्रमिकों को विभिन्न जानकारियां सीएमपीएफ के इंस्पेक्टर राजेश रंजन एवं उनकी टीम ने दिया। इस आयोजन में जयंत क्षेत्र के स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) प्रियरंजन कुमार व स्टाफ अधिकारी (प्रणाली) एसके सिंह ने विशेष भूमिका निभाई। सहायक प्रबंधक (कार्मिक) सुधा सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें