रेणुकूट। ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के कालोनी परिसर में रविवार को संस्थान के मानव संसाधन विभाग के देख-रेख में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित हुआ। कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय मुर्धवा, मेट्रो हॉंस्पिटल दिल्ली व ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में लगे शिविर में चिकित्सकों ने कर्मचारियों व उनके परिवार के लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसका उद्घाटन संस्थान के संजय सिंह प्रमुख मानव संसाधन ने किया। शिविर में डॉ. एके वर्मा, डॉ. एके पटेल, डॉ. अतुल कुमार साहा, डॉ. मुमुक्सू आर्या, असीम, प्रभात चंद राय, अंकित श्रीवास्तव, राज सिंह, डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी, वीपी श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र मिश्रा, सहेंद्र ठाकुर, राकेश पांडेय, राम विलास गुप्ता, जीयुत नारायन, धनंजय सिंह आदि रहे।