फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विरोही गांव में शुक्रवार शाम घास छीलते समय जहरीले जानवर के काटने से 43 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची अष्ठभुजा पुलिस चौकी के दरोगा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विरोही गांव निवासी लल्लन यादव की 43 वर्षीय पत्नी बबिता देवी शुक्रवार शाम घर के पास घास छील रही थी। तभी किसी जहरीले जानवर ने उन्हें काट लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए ले गए लेकिन तब तक बबिता ने दम तोड़ दिया। शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें