सिंगरौली । जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। कलेक्टर अनुराग चौधरी ने सरल विद्युत योजना का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों को दिए जाने का निर्देश दिया। शहरी क्षेत्र में सरल योजना में लक्ष्य 18741 परिवारों के सापेक्ष महज 3026 व ग्रामीण क्षेत्रों में लक्ष्य 45 हजार परिवारों के सापेक्ष महज 12234 उपभोक्ताओं को सरल योजना का लाभ मिलने पर चिंता व्यक्त की गई। ग्रामीण क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता वार सूची तैयार किए जाने का भी निर्देश दिया गया। सिंगरौली के विधायक रामलल्लू बैस एवं विद्युत सलाहकार समित के सदस्यों से भी अपेक्षा की गई की जमीनी स्तर पर लोगों को अधिक से अधिक योजना का लाभ दिलाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। इस मौके पर नरेश साह, राजेश तिवारी, कार्यपालन यंत्री शहरी अजीत सिंह बघेल, ग्रामीण मिगेंद्र सिंह चंदेल आदि उपस्थित रहे।