ओबरा। स्थानीय सुभाष तिराहे पर रविवार को निर्जला एकादशी के मौके पर लायंस क्लब ओबरा ग्रेटर की ओर से राहगीरों को शर्बत पिलाई गई। अध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि परमार्थ कार्य किए बिना व्यक्ति का जीवन अधूरा है। हर व्यक्ति को अपनी नेक कमाई में से कुछ हिस्सा निकाल कर परमार्थ कार्यों में लगाना चाहिए। लायंस क्लब ओबरा ग्रेटर का उद्देश्य जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता करने के साथ ही सामाजिक कार्य करना है। इस दौरान सैकड़ों राहगीरों को चिलचिलाती धूप में ठंडी शर्बत बांटी गई। इस दौरान जोन चेयर पर्सन अनिल सिंघल, रघुनंदन अग्रवाल, राजेंद्र गर्ग, एसके चौबे, राहुल गोयल, गोविंद अग्रहरि, देवेंद्र केशरी, पवन जिंदल, मनोज चौरसिया, केशव विक्छल, राजेश गुप्ता दास आदि रहे।