फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला सहित पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन/घोरावल। चोपन नगर के अग्रवाल मार्केट में शनिवार को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार रविंद्र (16) और उसकी मां सुमन (60) के साथ दूसरी बाइक का भी चालक घायल हो गया। तीनों का उपचार सीएचसी में कराया गया। इसी प्रकार घोरावल क्षेत्र के कोहरथा गांव में शुक्रवार देर रात गड्ढे की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे उस पर सवार मिर्जापुर जिले के शिवपुर निवासी राजबहादुर (23) और सुदामा (25) घायल हो गए। दोनों रात दस बजे के करीब घोरावल इलाके के पड़वनिया गांव में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने दोनों का सीएचसी में उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें