डाला। कस्बे में बुधवार की दोपहर आई आंधी से बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से 24 घंटे के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। गुरुवार को तेज धूप के कारण उमस में इजाफा होने से लोग परेशान रहे। ईद को देखते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन गुरुवार को उपखंड अधिकारी विवेक चौहान से मिलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। बुधवार को दोपहर तीन बजे क्षेत्र में तेज गरज के साथ बरसात हुई। इस दौरान डाला सब स्टेशन से संचालित सभी नगरों व गांवों की बिजली गुल हो गयी। कोटा फीडर से जुड़े ओबरा, कोन, चोपन, डाला बाजार, बारी, तेलगुड़वा, कोटा, जवारीडाड़, परासपानी व चोपन बी फीडर से जुड़े रेक्सहवां, धौठाटोला, कोठा टोला, बिल्ली, रासपहाडी समेत लगभग 200 से अधिक क्रसर प्लांट बिजली के गुल होने से बंद रहे। अवर अभियंता अरविंद मौर्या के मुताबिक मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।